{"_id":"681a62134036aac1e60473c1","slug":"dharna-at-the-police-post-for-the-arrest-of-the-accused-ambala-news-c-36-1-sknl1017-142201-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चौकी पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चौकी पर धरना
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा चौकी के बाहर तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर
अंबाला। मोहड़ा में नवविवाहिता कर्मजीत कौर की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने रोष जताया। वे एकजुट होकर मोहड़ा पुलिस चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए। यह धरना करीब सात घंटे तक चला।
परिजन मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। कई बार पुलिस ने शांत करना चाह, लेकिन वे नहीं माने। आखिर में दोपहर तीन बजे डीएसपी कैंट रमेश ने मौके पर पहुंचकर एक दिन का समय मांगा और परिजनों को शांत कराया। बता दें कि पुलिस ने अभी तक पति मोहित और सास को गिरफ्तार किया है।
एसपी कार्यालय में भी सौंप चुके पत्र
बता दें कि मोहड़ा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता कर्मजीत कौर की 10 अप्रैल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के गले पर निशान भी मिले। उस समय मायके पक्ष ने पति पर ही नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। बताया था कि एक साल पहले फरवरी 2024 में कर्मजीत कौर की मोहड़ा में मोहित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। कर्मजीत को आदेश अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कर्मजीत की शादी 6 फरवरी 2024 को मोहित के साथ हुई थी।
विज्ञापन
वर्जन
डीएसपी अंबाला कैंट रमेश ने परिजनों से एक का समय मांगकर उन्हें शांत करवाया दिया था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
शीशपाल, एएसआई, मोहड़ा चौकी