फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotional

सर्व दुख निवारिणी और भव सागर तारिणी है श्रीमद्भागवत गीता: ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Devotional
Devotional - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। श्रीमद्भगवत गीता पतित पावनी सर्व दु:ख निवारिणी और भव सागर तारिणी है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में चल रहे सत्संग समारोह के दौरान संगत को संबोधित करते हुए यह बात कही। कहा कि श्रीमद्भगवत गीता वास्तव में समूचे विश्व में एक अनुपम, अद्वितीय सद्ग्रंथ है। किसी ने इसे कोहिनूर कहा, किसी ने इसे अनमोल रत्न कहकर महिमा मंडित किया।
विज्ञापन

ज्ञानानंद महाराज ने गीता के बारे में प्रचलित एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के पास कोहिनूर हीरा था। जहां वे उस कोहिनूर हीरे को रखते थे उसके साथ श्रीमद्भगवत गीता भी रखते थे। अक्सर कहा करते थे कि उनके पास एक नहीं बल्कि दो-दो कोहिनूर हैं। उन्होंने कहा कि गीता का प्रत्येक शब्द एवं भाव सीधे तौर पर मानव जीवन से जुड़ा हुआ है। श्रीमद्भगवद् गीता के 12वें अध्याय पर चल रही चर्चा को आगे आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस अध्याय के 13 से 20 तक के आठ श्लोक अपने-आप में संजीवनी का काम करते हैं, इस अवसर पर रसिक रत्न द्वारा जब भजन -‘उपदेश है गीता का मानव कल्याण के लिए, अर्जुन तो बहाना
विज्ञापन

है गीता ज्ञान के लिए’ और पवन गुंबर ने - ‘श्रीराधे तेरा लख-लख शुक्राना, बना दिया है तूने हमको अपना दीवाना’ गाया तो श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।
शहर के विधायक असीम गोयल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, सतीश चावला, सतीश कपूर, अशोक चावला, रविन्द्र चोपड़ा, पंडित तिलक राज, राजू चावला, दिनेश ग्रोवर, रमेश सचदेवा आदि ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed