{"_id":"6a8a08e89678c12b7c08d773","slug":"report-sought-on-health-facilities-for-retired-employees-ambala-news-c-36-1-amb1001-168283-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं पर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे के 70 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ने की तैयारी
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के अपने पूर्व कर्मचारियों के लिए सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से, उनके इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा ब्योरा मांगा है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक (औद्योगिक स्वास्थ्य) नीति की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में दी गई है।
इस पहल का उद्देश्य बुजुर्ग पूर्व कर्मचारियों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का आकलन करना है। इसमें यूएमआईडी कार्डधारक पूर्व कर्मचारियों की ओ से ली जा रही चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं में बिना रेफरल या रेफरल के माध्यम से प्राप्त की गई सुविधाएं शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने आरडीएसओ सहित सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स को यह निर्देश जारी किए हैं। इस कदम से बुजुर्ग रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की उम्मीद है।
-- -
मांगी गई जानकारी
रिपोर्ट में जानकारी मांगी गई है कि ऐसे कितने लाभार्थियों ने इंपैनल किए गए अस्पतालों से बिना किसी पूर्व रेफरल के सीधे जांच कराई है। इसके अलावा इंपैनल अस्पतालों में सीधे ओपीडी परामर्श लेने वाले बुजुर्ग लाभार्थियों की संख्या और कुल परामर्शों का आंकड़ा क्या है। प्रावधानों के तहत ओपीडी और जांच पर अब तक कितना खर्च आया है। रेफरल के जरिए इंपैनल अस्पतालों में पुरानी या गंभीर बीमारियों का इलाज कराने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की संख्या कितनी है। इस स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन और उपयोग को लेकर अन्य महत्वपूर्ण सुझाव या अवलोकन भी मांगा गया है। रेलवे द्वारा इस डेटा को जल्द से जल्द जुटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इस योजना को और बेहतर व सुगम बनाया जा सके।