फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Padyatra in protest against UGC rollback welcomed

Ambala News: ज्वैलर से फिरौती मांगने के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Padyatra in protest against UGC rollback welcomed
नारायणगढ़। मुख्य बाजार स्थित आशीष ज्वैलर्स के मालिक देवाशीष वर्मा से 1 करोड़ की फिरौती के मामले में पकड़े गए निलंबित चल रहे सरकारी शिक्षक अजय वालिया को जेल भेज दिया गया। सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने एक दिन का रिमांड लेने के बाद आरोपी को दोबारा शनिवार नारायणगढ़ कोर्ट में पेश किया था। हालांकि रिमांड के दौरान कुछ बरामदगी नहीं हुई है न ही किसी अन्य का सामान सामने आया है। बता दें कि आरोपी पर गैंगस्टर वेंकट गर्ग के साथ मिलकर संगठित अपराध को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन

4 मार्च 2025 को आशीष ज्वैलर्स के मालिक देवाशीष वर्मा को रात करीब 8:15 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वॉट्सएप कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर वेंकट गर्ग बताते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने धमकाया था कि पैसे नहीं दिए तो गोलियों से भून दिया जाएगा। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले नारायणगढ़ की चानना कॉलोनी निवासी चेतन वर्मा की संलिप्ता सामने आई है और वो गिरफ्त से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed