{"_id":"67eaf1ca3df91f485d08ba30","slug":"devotees-worshiped-mother-brahmacharini-ambala-news-c-18-1-knl1025-614159-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
विज्ञापन
अंबाला। दूसरे नवरात्र पर छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन हाथीखाना शिव मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की।
इस दौरान सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा बीसी बाजार के शिव मंदिर में सोमवार को द्वितीय और तृतीय नवरात्र मनाया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा माता की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कालीबाड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सुबह साढ़े चार बजे खोला गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालु आने शुरू हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
सनातन धर्म मंदिर
श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारिणी माता की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर में दो वर्ष की कन्या का पूजन किया। इसके बाद शाम को संकीर्तन किया गया। छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा माता की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित संजीव बैंजवाल ने बताया कि सुबह पांच मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन
इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके बाद शाम को मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। इस दौरान सात बजे मां ब्रह्मचारिणी और माता चंद्रघंटा की पूजा के साथ साथ आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।