फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees gathered in temples on Ramnavami

रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर भवनों में भक्तों ने विधिवत तरीके से की माता की विशेष पूजा-अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples on Ramnavami
अंबाला सिटी के सेक्टर सात स्थित श्री महादेव नीलकंठ मंदिर में चल रहे सामूहिक रामायण पाठ में भाग ले - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। रामनवमी पर्व पर अंबाला सिटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालु महामायी के दर्शन के लिए कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे। वहीं मंदिर माता के जयकारों से गूंजते रहे। सेक्टर नौ स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में सुबह करीब पांच बजे से रामनवमी पर्व पर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि दो अप्रैल से मंदिर परिसर में मां की महिमा का गुणगान करने के लिए भजन पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थी, जो रामनवमीं तक मां की महिमा का गुणगान करती रही। अंबाला सिटी के सेक्टर दस स्थित मां वैष्णो माता मंदिर में भी रामनवमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी श्यालिक राम ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब पांच बजे से भक्तों की ओर से पूजा अर्चना की गई, वही शाम करीब चार बजे मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडल की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया गया। मां अंबिका देवी मंदिर अंबाला सिटी में भी रामनवमी पर भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि नवरात्र के सभी दिनों में भक्तों ने माता के सभी स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। मंदिर प्रशासन की ओर से मां के सुंदर स्वरूप को विभिन्न प्रकार के आभूषणों व सुन्दर वस्त्रों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed