{"_id":"6afb54d60d4fd0fc9d06f955","slug":"digital-knowledge-cybersecurity-quiz-launched-on-diksha-portal-ambala-news-c-36-1-amb1001-172741-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल ज्ञान : दीक्षा पोर्टल पर साइबर सुरक्षा क्विज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल ज्ञान : दीक्षा पोर्टल पर साइबर सुरक्षा क्विज शुरू
विज्ञापन
अंबाला। बाल दिवस के अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), हरियाणा ने प्रदेश के स्कूली बच्चों के डिजिटल ज्ञान और कौशल को परखने के लिए एक अनूठी और ज्ञानवर्धक पहल की है।
कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल पर साइबर सुरक्षा जागरूकता क्विज का शुभारंभ कर दिया गया है, जो 21 नवंबर तक जारी रहेगा।इस डिजिटल ज्ञान उत्सव का मुख्य उद्देश्य आज की आधुनिक तकनीकी दुनिया में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ इंटरनेट के सुरक्षित, समझदारी भरे और जिम्मेदार इस्तेमाल का हुनर सिखाना है।
यह सीखेंगे बच्चे : यह क्विज उनके ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें वर्चुअल दुनिया के खतरों से आगाह कर रहा है। क्विज के माध्यम से विद्यार्थी गंभीर विषयों पर अपनी समझ बढ़ा रहे हैं। इसमें साइबर बुलिंग (ऑनलाइन प्रताड़ना) की पहचान और उससे बचाव, ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी के तौर-तरीकों को समझना, सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी खबरों और सच में अंतर करना, अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना और पासवर्ड के दुरुपयोग को रोकना शामिल है।