फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced to the hymns of Yashoda Nandan

Ambala News: यशोदा नंदन के भजनों पर झुमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Yashoda Nandan
श्रीमद् भागवत कथा में मौजूद श्रोतागण। संवाद
जफरपुर स्थित बाबा गणेश नाथ मंदिर प्रांगण में हुई श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

मुलाना। गांव जफरपुर स्थित बाबा गणेश नाथ मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। जफरपुर के ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन कथा व्यास यशोदा नंदन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्तों के प्रति उनके प्रेम का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान यशोदा नंदन के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झुमे। कथा दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक प्रतिदिन आयोजित की जा रही है, जो 7 मई तक चलेगी। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन दिवस पर पूर्ण आहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। मौके पर सुभाष शर्मा, महिन्द्र सिंह, रामअवतार शर्मा, सुशील पूर्व सरपंच, बब्बू सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed