फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees chanting hymns with cheers

जयकारों के साथ भजनों पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees chanting hymns with cheers
अंबाला सिटी। मंदिरों में माता जी के तीसरे नवरात्र पर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह करीब पांच बजे मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भक्तों का तांता तकरीबन दिन भर जारी रहा। वहीं शाम तीन से सात बजे तक मंदिर भवनों में संकीर्तन मंडलियों ने मां की महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने मंदिरों में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर भवनों में लगी कतारों के बीच खड़े सभी भक्तजन माता के जयकारों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

श्री महाकाली दुखभंजनी मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह भक्तों की भीड़ मंदिर में माता जी के दर्शनों के लिए लगी रही। तीसरे नवरात्र पर मां को दूध से स्नान करवाया गया। वहीं सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से मां का शृंगार किया गया। शाम सात बजे माता जी की विशेष आरती की गई। तत्पश्चात खीर के प्रसाद का मां के भक्तों में वितरण किया। इसी प्रकार मां अंबिका देवी मंदिर के पुजारी रवि शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह करीब साढ़े चार बजे भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। सभी भक्त मां के जयकारे लगाते हुए पहुंचे। शाम करीब चार बजे भजन महिला संकीर्तन मंडल ने मां की महिमा का गुणगान किया। इसमें भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

सिटी के सेक्टर नौ स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन की तरह भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। शाम चार बजे से करन म्यूजिकल ग्रुप ने मां की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान भारत भूषण अग्रवाल, उपप्रधान पवन गोयल, अनिल सूरी, पवन जलोटा सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे। मां वैष्णो माता मंदिर सेक्टर दस के पुजारी ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों से मां के भक्त पहुंच रहे हैं। शाम करीब पांच बजे महिला भक्तों ने मां की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed