फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done in the wards with Rs 66.73 lakh.

Ambala News: 66.73 लाख से वार्डों में होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the wards with Rs 66.73 lakh.
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर और शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं । इन सभी विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 66.73 लाख रुपये है। इस संबंध में विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है । समय सीमा बेहद कम होने के कारण इच्छुक ठेकेदारों को जल्द से जल्द अपनी निविदाएं ऑनलाइन जमा करनी होंगी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 22 के सुंदर नगर में पप्पू के घर से मकान नंबर 293 तक सड़क का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 7,63,543 है। अंबाला सदर परिषद के लिए शैलमैक बैग और अन्य जरूरी निर्माण सामग्री की सप्लाई के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसकी लागत सबसे अधिक 23,65,225 रखी गई है। अंबाला सदर की विभिन्न सड़कों पर फाउंडेशन खड़े करने के कार्य पर 6,00,956 खर्च किए जाएंगे। टांगरी मोहल्ला वार्ड नंबर 5, बब्याल में एससी धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 12,74,050 का बजट तय किया गया है । बीसी बाजार के वार्ड नंबर 32 में स्थित वाल्मीकि बस्ती से इनकम टैक्स रोड तक अंदरूनी गली को सीसी यानी कंक्रीट रोड बनाया जाएगा। इस पर 12,55,497 की लागत आएगी। इसी प्रकार बीसी बाजार के ही वार्ड नंबर 32 की वाल्मीकि बस्ती की अंदरूनी गली में सीसी सड़क और जलभराव से निपटने के लिए स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डाली जाएगी। इस कार्य के लिए 4,13,978 की अनुमानित लागत तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकास कार्यों के पूरा होने से अंबाला सदर और बब्याल क्षेत्र के निवासियों को जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन होगी।

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed