फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development projects worth Rs 56 crore approved in the cantonment

Ambala News: छावनी में 56 करोड़ की विकास परियोजनाएं मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Development projects worth Rs 56 crore approved in the cantonment
अंबाला। छावनी में 56 करोड़ की विकास परियोजनाओं को उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं के तहत छावनी के नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बिस्तर के अस्पताल की इमारत को पूरा किया जाएगा। वहीं बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल पर खर्च होंगे 17 करोड़ रुपये
मंत्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी में 100 बिस्तर के एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है।इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए गत दिवस हाई पावर परचेस कमेटी की बैठक में 17 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान की गई है। इस अस्पताल में कुल 7 मंजिलें होंगी। वहीं अस्पताल में एक गहन देखभाल इकाई (क्रिटिकल केयर यूनिट) को बनाया जाएगा, जबकि यहां पर एक आपातकालीन वार्ड भी होगा, यहां पर आपातकाल में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी प्रकार एमपीजीएस प्लांट रूम,केयर लैब, एक्सरे रूम, केंद्रीकृत नर्सिंग क्षेत्र, नर्सिंग स्टेशन आदि कई प्रकार की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे मिलेगी बिजली
अंबाला छावनी को सुचारू रूप से 24 घंटे उच्च गुणवत्तापरक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 38.78 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इस राशि से अंबाला छावनी में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसमें 232 सर्किट किमी एलटी नंगे कंडक्टर को विभिन्न आकारों के एलटी आर्मर्ड एक्सएलपीई केबल से बदलना, 77 सर्किट किमी नए एसीएसआर कंडक्टर/एक्सएलपीई केबल के साथ मौजूदा 11 केवी लाइन का विभाजन/संवर्द्धन और 127 नंबर वितरण ट्रांसफार्मरों के विस्तार का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed