फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Despite the minister's instructions, the drain cleaning work is slow

Ambala News: मंत्री के निर्देश के बावजूद नाला सफाई का काम सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Despite the minister's instructions, the drain cleaning work is slow
अंबाला सिटी। मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन अधिकारी नालों की सफाई के लिए सुस्त पड़ते दिखाई दे रहे हैं। बीते सप्ताह ही परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अधिकारियों के साथ नालों का निरीक्षण किया था और सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी नालों की तस्वीर बदली नहीं है। धूलकोट रेलवे स्टेशन के पास से जा रहे नाले के लिए भी मंत्री ने अधिकारियों को सफाई शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह बाद भी अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर हालातों का जायजा लिया तो स्थिति ज्यों की त्यों की बनी थी।
विज्ञापन

जब संबंधित अधिकारियों से बात की तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। काम चलने की बात बोलकर अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया। अगर भारी बरसात होती है तो नाले के ओवरफ्लो होने पर आसपास के इलाकों में पानी जाएगी। ऐसे में हजारों लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले की दीवार तक नहीं, जगह-जगह गंदगी के ढेर
धूलकोट नाले में जगह- जगह गंदगी के ढेर हैं। नाले में गाद के कारण पानी रुका हुआ है। जगह- जगह घास उगी हुई है। नाले की ओर कोई दीवार भी नहीं बनी हुई है। कूड़े के ढेर से गंदा पानी एक जगह जम गया है। बदबू के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल है। बेसहारा पशु यहां पर घूमते रहते हैं।

बीते वर्ष भी हुआ था जलभराव
इस क्षेत्र में बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया था। इसके साथ लगते क्षेत्र गीता नगरी, मनमाेहन नगर भी डूब गया था। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ था। अगर हालात ऐसे ही रहे तो इस बार भी नुकसान की संभावना बन सकती है।
वर्जन
इस क्षेत्र में काम जारी है, सफाई के लिए जेसीबी भी लगवाई गई है। जहां पर काम रह गया है वहां भी जल्द ही सफाई का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-मुकेश कुमार सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed