फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   despite t

Ambala News: दो हादसों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम, शहर में खतरा बने जर्जर भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
despite t
दोखंभा चौक ​स्थित सब्जी मंडी में खंडहर भवन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मानसूनी बारिश ने जहां शहर में जलभराव की समस्या बढ़ाई है, वहीं जर्जर और खंडहर भवन भी लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। जून और जुलाई में हादसे होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने अभी तक ऐसे भवनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
शहर के कई इलाकों में पुराने और कमजोर भवन मौत के साए की तरह खड़े हैं, लेकिन निगम की ओर से इनकी पहचान और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
पुराने मामलों में स्थिति यह है कि कई जर्जर भवनों के मालिकों को अभी तक नोटिस तक जारी नहीं किए गए हैं। बारिश के मौसम में इन भवनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में जर्जर या खंडहर भवन की शिकायत प्राप्त होती है तो निगम अधिकारियों की टीम से उसका सर्वे कराया जाएगा। जांच के बाद संबंधित भवन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम को केवल शिकायतों का इंतजार करने के बजाय शहर में मौजूद सभी जर्जर भवनों का स्वयं सर्वे कराकर समय रहते कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

बारिश से रविदास माजरी में ढहा था मकान
बीती 7 जुलाई को बारिश से अंबाला सिटी के रविदास माजरी क्षेत्र में एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया था। यहां रहने वाले पेंटर सुनील का कच्चा और पुरानी लकड़ी की कड़ियों वाला मकान जमींदोज हो गया। हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था। हालांकि, मकान गिरने से मलबे में दबकर फ्रिज, टीवी, कूलर और रसोई का पूरा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

सब्जी मंडी में छज्जा गिरने से दो हुए थे घायल
19 जून को दोखंभा चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया था। व्यस्त बाजार होने के कारण मौके पर काफी भीड़ मौजूद थी। हादसे की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता और एक ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गए थे,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed