फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deputy commissioner reviewed the identified crimes and SC-ST Act cases

Ambala News: उपायुक्त ने की चिन्हित अपराध और एससी-एसटी एक्ट केस की समीक्षा

Tue, 26 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 26 Aug 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner reviewed the identified crimes and SC-ST Act cases
अंबाला। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को कैंप कार्यालय में चिन्हित अपराध व एससी-एसटी एक्ट केस की समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, जिला न्यायवादी जंग सिंह बहादुर मौजूद रहे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने चिन्हित अपराध के तहत जिला न्यायवादी से एजेंडे के तहत तमाम केसों के बारे बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला न्यायवादी से चिन्हित अपराध के तहत कितने केस कौन सी स्टेज पर हैं और कितने केसों में कन्वेंशन हुई है, उसकी भी जानकारी हासिल की
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन केस में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी लाएं। कोर्ट में लंबी तारीख न लगे, चिन्हित अपराध के केसों में कानूनी प्रक्रिया के तहत तेजी से पैरवी करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलवाया जाए उन्होंने कहा कि इन दोनों विषयों पर केसों के तहत यदि अपील भी करनी है तो उस कार्य को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत करें। इस मौके पर डीएसपी जेल डॉ. राजीव, जीआरपी से सब इंस्पेक्टर राजकुमार, जिला कल्याण विभाग के साथ-साथ संबंधित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed