Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Depot operator accused of indecency and giving less ration

Ambala News: डिपो संचालक पर अभद्रता व राशन कम देने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Depot operator accused of indecency and giving less ration
अंबाला। छावनी के लालकुर्ती बाजार में लोगों ने डिपो संचालक पर राशन देने के दौरान अनियमित्ता बरतने व अभद्रता और राशन कम देने के आरोप लगाए है। जिसे लेकर लोग रविवार को लाल कुर्ती बाजार में एकजुट हुए और रोष जताया। लोगाें का कहना था कि पुराने डिपो संचालक ने दूसरे डिपो को अपने डिपो की सप्लाई दे दी है। जिसके कारण अब वह राशन बांटने के दौरान लोग परेशान हो रहे है। अब स्थानीय लोग बुधवार को डिपो संचालक के खिलाफ छावनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

राशन निकला था कम
लालकुर्ती निवासी सुभाष ने बताया कि वह डिपो पर राशन लेने आया तो उसे बड़ी मुश्किल से राशन मिला। इसके बाद उसने राशन को दूसरी दुकान पर चैक करवाया तो वह कम निकला था।
विज्ञापन

डिपो संचालक करता है अभद्रता
लालकुर्ती निवासी नीरज ने बताया कि जब वह डिपो पर राशन लेने आया तो डिपो संचालन सभी से अभद्रता कर रहा है। जिसके कारण लोगों ने रोष भी जताया था।
अंगूठे का निशान नहीं आता
लालकुर्ती निवासी रेखा ने बताया कि डिपो पर मशीन में अंगूठे का निशान नहीं आता, सरकार को इस मशीन में बदलाव कर देना चाहिए या फिर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम को मिला था राशन
उषा ने बताया कि वह बुजुर्ग महिला है और उसका कोई नहीं है। पिछले महीने वह लाल कुर्ती में सुबह आठ बजे से समय राशन लेने आई थी और सुबह से उसे शाम हो गई देर शाम को उसे राशन मिला। बुजुर्गों को तो कम से कम पहले दिया जाना चाहिए।
पुराना डिपो संचालक जतिंद्र पाल ने बताया कि लालकुर्ती में उसका बहुत पुराना डिपो है, उसकी उम्र साठ साल होने और बीमार होने के कारण वह डिपो नहीं चला पा रहा था। ऐसे में अपने डिपो की सप्लाई अनाज मंडी निवासी विशाल को दे दी है। जिसके बाद से विशाल ने लालकुर्ती के लोगों को मार्च का राशन वितरित किया।

जतिंद्र पाल के डिपो की सप्लाई उसके पास है और उसने मार्च में पहली बार लालकुर्ती में लोगों को राशन बांटा था, जिसके कारण लोगों को असुविधा हुई। प्रयास किया जाएगा कि आगे से उन्हें कोई परेशानी न हो।
विशाल, डिपो संचालक, अनाज मंडी अंबाला छावनी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed