फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dependence on tube wells will end, canal water will reach home directly

ट्यूबवेलों पर निर्भरता होगी खत्म, सीधा घर पहुंचेगा नहरी पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dependence on tube wells will end, canal water will reach home directly
गृहमंत्री अनिल विज परियोजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए। - फोटो : Ambala
छावनी निवासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेलों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए नहरी पानी परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि नहरी पानी हर घर तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए विभागीय अधिकारी योजना तैयार करें। मंगलवार को गृह मंत्री अपने आवास पर नहरी पानी परियोजना को लेकर नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रॉम वॉटर योजना को लेकर एमई व जेई की जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने कहा कि जहां काम पूरा हो गया है, उस क्षेत्र में साफ-सफाई कराई जाए और टीम कार्य की निगरानी करे। नगर परिषद के एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि 9 किलोमीटर तक पाइपलाइन डालने का काम पूरा किया जा चुका है। अमरूत योजना के तहत कुल 98 करोड़ रुपये की लागत से अद्दो माजरा से छावनी तक 22 किलोमीटर लंबी नहरी पानी पाइपलाइन डाली जा रही है। पहले लाइन घसीटपुर में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगी। इसके बाद आगे छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में नहरी पानी की सप्लाई होगी। बैठक में एडीसी व नगर परिषद के प्रशासक सचिन गुप्ता, नगर निगम के एसई महिपाल, नप एक्सईएन विकास धीमान, ईओ रविंद्र कुहार, पब्लिक हेल्थ के एसई मैकेनिकल नीशिपाल, एक्सईएन अनिल चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूस्टर के जरिए आएगा प्रेशर
नहरी पानी योजना के तहत हर घर में प्रेशर से पानी सप्लाई हो, इसके लिए वॉटर बूस्टर को लगाने का काम पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से पूरा कर लिया गया है। विभाग के एक्सईएन अनिल चौहान ने बताया कि कुल 7 बूस्टर अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए गए हैं। पहला डिफेंस कॉलोनी में लगाया गया है। इससे डिफेंस कालोनी के सभी सेक्टर ए, बी, सी इत्यादि समस्त एरिया, कलरेहड़ी, टूंडला और बोह में आनंद नगर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार रामपुर बूस्टर से रामपुर से सरसेहड़ी तक, शाहपुर बूस्टर से शाहपुर गांव, बब्याल बूस्टर से दयालबाग और दलीपगढ़ एरिया, मच्छौंडा बूस्टर से सुंदरनगर, चंद्रपुरी और मच्छौंडा एरिया, साई का बाग बूस्टर से आसपास की कॉलोनियों, करधान बूस्टर से प्रभु प्रेम पुरम आश्रम से खोजकीपुर, नग्गल व करधान क्षेत्र को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed