फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DEO removed After controversy

विवादों में घिरी डीईओ से छीना चार्ज

Sat, 28 Sep 2013 12:07 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 28 Sep 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
DEO removed After controversy
कई मुद्दों को लेकर विवादों में घिरी अंबाला की जिला शिक्षा अधिकारी डा. परमजीत शर्मा से हरियाणा शिक्षा विभाग ने डीईओ का चार्ज छीन लिया है।
विज्ञापन


उनकी ड्राइंग एंड डिसवर्सिंग पॉवर पंचकूला की डीईओ नलिनी निमानी को सौंप दिया गया है। विवादों से घिरी डीईओ के लिए यह बड़ा झटका है। हालांकि डीईओ डा. परमजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने कुछ भी नियमों के खिलाफ नहीं किया है और उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।

ऐसे विवादों में घिरी डीईओ

दरअसल, पिछले कुछ समय से जिला शिक्षा अधिकारी डा. परमजीत शर्मा कई तरह के विवादों से घिरी हुई है। उनकी लगातार शिकायतें शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव, निदेशक व डीसी अंबाला को की जाती रही।
विज्ञापन


 पहले डीईओ ने पाबंदी के बावजूद अपने जिले में शिक्षकों व गैर शिक्षक स्टाफ को डेपुटेशन पर अपने-अपने  पंसदीदा स्कूल स्टेशनों व शिक्षा कार्यालयों में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत जब आला अफसरों को पहुंची। तो तुरंत डेपुटेशन रद करवाई गई और डेपुटेशन करने वाले शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ  एक्शन लेने का आदेश जारी किया गया।

 उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी पर बिना खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों के प्राचार्यों की डिमांड के नौ लाख से ज्यादा का स्कूलों की जरूरतों के लिए सामान खरीदने का आरोप लगाया गया।

 इसमें डीईओ पर फंड के मिसयूज का आरोप लगा। जिसकी जांच अभी एसडीएम अंबाला कर रहे हैं। उसके बाद पिछले दिनों अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में डीईओ ने छात्रों की ट्रेक्स सूट किट बच्चों की बजाए अपने कुछ चहेते प्राचार्यों व अन्य लोगों को दे दी।


जबकि ये सामान बच्चों के लिए आया था। इसकी शिकायत ई-मेल के जरिये शिक्षा विभाग के आला अफसरों व डीसी को दी गई।

ये आए आदेश
हरियाणा शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने निदेशक स्कूल एजुकेशन हरियाणा को पत्र क्रमांक 9/34/2013एचआरजी-1 (4) के तहत आदेश जारी किए हैं कि अंबाला की डीईओ की ड्राइंग एंड डिसवर्सिंग पॉवर को पंचकूला की डीईओ को दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed