फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue patients increased, two wards filled, third one ready

Ambala News: डेंगू के मरीज बढ़े, भरे दो वार्ड, तीसरा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased, two wards filled, third one ready
अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में बनाया गया डेंगू वार्ड। संवाद
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में आए दिन डेंगू के मामलों में इजाफा होते देखकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ गया है कि सिटी नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में बने दो वार्ड भी मरीजों से भर चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने अब तीसरा वार्ड भी तैयार किया है जिसमें अभी ही तीन ओर मरीज दाखिल हो गए है। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल के दोनों वार्ड में 23 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें 25 मरीज भर्ती है। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर अतिरिक्त बेड लगाकर नया वार्ड बनाना पड़ रहा है। वहीं कई मरीजों को वार्ड के बाहर ही बेड दिया गया है। नए अस्थाई वार्ड में महिला और पुरुष दोनों मरीजों को एक साथ ही भर्ती करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर मरीजों भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती है तो विभाग को बेड का इंतजाम करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

सामान्य बुखार में भी घट रहे प्लेटलेट्स
डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ-साथ सामान्य बुखार के मरीजों में भी प्लेट्लेटस कम हो रहे हैं। ऐसे में मरीज व तीमारदार भी डेंगू को लेकर डॉक्टरों से जांच करवा रहे हैं। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बुखार होने पर भी मरीज के प्लेट्लेटस कम हो जाते हैं। जरूरी नहीं है कि वह डेंगू हो। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होती है। इसलिए प्लेटलेट्स कम होने पर घबराने नहीं चाहिए। सबसे पहले टेस्ट अनिवार्य कराएं। डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि बुखार होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कुछ समय के लिए कम हो जाती है। इसलिए प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है लेकिन कुछ ही दिन में यह दोबारा पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed