{"_id":"660dc0faa82b47785409c1d7","slug":"dengue-awareness-campaign-started-health-department-alert-ambala-news-c-36-1-amb1002-120952-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेंगू जागरुकता अभियान शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेंगू जागरुकता अभियान शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने कर्मचारियों को नियुक्त किया है जो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ऐसे रोगियों की जांच कर रहें हैं जो बुखार से ग्रस्त हैं।
इसके साथ ही लोगों को घरों के आस पास गंदगी इकट्ठा न होने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा हैं। डॉ संजीव सिंगला ने बताया कि सीएमओ अंबाला के निर्देशों पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। पिछले वर्ष जिला अंबाला में 551 डेंगू के मामले सामने आए थे।
इन स्थानों का रखें विशेष ध्यान
डॉ संजीव सिंगला ने बताया कि मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक गर्मी होने से लोग कूलर और फ्रिज का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। इसके साथ लोग पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के बर्तन, छतों पर पड़े टायर, नारियल के खाली पड़े खोल, ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब, छोटे होद में पानी एक जगह खड़ा रहता है। वहां पर डेंगू के मच्छर के पनपने लगते हैं।
विज्ञापन
इसलिए लोगों को इस प्रकार के स्थानों की समय-समय पर सफाई करने की आवश्यकता है। जिससे डेंगू के मच्छर न फैल सके। शहरों में बनी नालियों और नालों में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए सरसों या काला तेल डाल सकते हैं। इससे मच्छरों को पनपने की जगह नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही गांवों के तालाबों में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए विभाग की ओर से गंबूजिया मछली को भी तालाबों में छोड़ा जा रहा है।
पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध
डॉ़ संजीव सिंगला ने बताया कि बीते वर्ष जिले में डेंगू के 551 मामले सामने आए थे। विभाग ने इस वर्ष के लिए तैयारी पूरी कर ली है। विभाग की ओर से फाॅगिंग के लिए भी प्रर्याप्त मात्रा में दवा है। जुलाई माह से डेंगू को लेकर चालान अभियान भी शुरू किया जाएगा।