{"_id":"6973e387d0597705bc0d98da","slug":"demands-are-rising-to-save-the-markanda-and-tangri-rivers-ambala-news-c-36-1-amb1002-156982-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मारकंडा और टांगरी नदी को बचाने के लिए उठने लगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मारकंडा और टांगरी नदी को बचाने के लिए उठने लगी मांग
Sat, 24 Jan 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
रोहित जैन।
- फोटो : katra news
अंबाला सिटी। मारकंडा और टांगरी नदी में प्रदूषण को लेकर शहरवासियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने सरकार से मांग की कि इन नदियों की पवित्रता को बचाने के लिए सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ समाजसेवी पारुल नागपाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने की जरूरत है। एडवोकेट रोहित जैन ने गंभीर चिंता जताई। जैन ने कहा कि शहरों का गंदा सीवरेज का पानी पवित्र नदियों में डाला जा रहा है। निकायों के अधिकारियों के सामने पवित्र नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है। जैन ने कहा कि मारकंडा व टांगरी नदी की पवित्रता पर प्रदूषण के जरिए लग रहे दाग को लेकर एनजीटी भी गंभीर चिंता जाता चुका है, इसी वजह से एनजीटी की ओर से हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि मारकंडा व टांगरी नदियां लोगों की जीवन रेखा है। हरियाणा व पंजाब से होकर गुजरने वाली इन नदियों का पानी दोनों राज्यों के किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि लाने का काम करता है।
विज्ञापन

रोहित जैन।- फोटो : katra news
विज्ञापन