फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demands are rising to save the Markanda and Tangri rivers.

Ambala News: मारकंडा और टांगरी नदी को बचाने के लिए उठने लगी मांग

Fri, 23 Jan 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 23 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Demands are rising to save the Markanda and Tangri rivers.
रोहित जैन।
अंबाला सिटी। मारकंडा और टांगरी नदी में प्रदूषण को लेकर शहरवासियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने सरकार से मांग की कि इन नदियों की पवित्रता को बचाने के लिए सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ समाजसेवी पारुल नागपाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने की जरूरत है। एडवोकेट रोहित जैन ने गंभीर चिंता जताई। जैन ने इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि शहरों का गंदा सिवरेज इन पवित्र नदियों में डाला जा रहा है। निकायों के अधिकारियों के सामने पवित्र नदियों को प्रदूषित करने का खेल निरंतर चल रहा है। अफसर इस खेल को देखकर भी आंखें बंद कर बैठे हैं। जैन ने कहा कि मारकंडा व टांगरी नदी की पवित्रता पर प्रदूषण के जरिए लग रहे दाग को लेकर एनजीटी भी गंभीर चिंता जाता चुका है, इसी वजह से एनजीटी की ओर से हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तलब किया गया है। जैन ने कहा कि मारकंडा व टांगरी नदियां लोगों की जीवनरेखा है। हरियाणा व पंजाब से होकर गुजरने वाली इन नदियों के पानी दोनों राज्यों के किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि लाने का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed