{"_id":"61edc1d57aa38e3dcc28b731","slug":"demand-raised-to-open-shops-till-eight-o-clock-ambala-news-knl96918070","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों को आठ बजे तक खोलने की उठाई गई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों को आठ बजे तक खोलने की उठाई गई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। व्यापार मंडल ने सरकार से दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग उठाई है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान नीरू वढ़ेरा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा दुकानें खोलने का समय शाम छह बजे तक किया हुआ है।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के निर्देशानुसार दुकानें रात आठ बजे तक खुली रखने के लिए प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम का ज्ञापन 24 जनवरी को जिला प्रशासन को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सरकार द्वारा जगह-जगह सम्मेलन किए जा रहे हैं और शराब के ठेके रात 10 बजे तक खुले हैं। तो व्यापारियों की दुकानों से कोरोना कैसे फैलेगा। कोरोना महामारी के कारण पहले ही प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों के उद्योग ठप्प हो चुके हैं। छह बजे दुकानें बंद करने से रेहड़ी-फड़ी, छोटे-मध्यम व्यापारी व उद्योगपतियों का बड़ा भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे प्रदेश में बेरोजगारी फैल रही है। नीरू वढ़ेरा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दुकानें खोलने का समय रात आठ बजे करने की मांग उठाई। संवाद