फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for stoppage of train at Kesari station too

केसरी स्टेशन पर भी ट्रेन के ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of train at Kesari station too
अंबाला। ऊना हिमाचल-सहारनपुर-ऊना हिमाचल दैनिक ट्रेन का मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव 21 जनवरी से शुरू हो चुका है। ट्रेन का दोनों ओर एक-एक मिनट का ठहराव स्टेशन पर होने लगा है। दूसरी ओर, अब ट्रेन के केसरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए आवाज तेज होने लगी है। रेलवे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के मकसद से गणतंत्र दिवस पर दैनिक यात्री संघ और स्थानीय ग्रामीणों ने धरना दिया।
विज्ञापन

यात्री सुभाष, कुणाल, उपेंद्र, अजीत, गुरमीत, सुरजीत आदि ने बताया कि मुस्तफाबाद और केसरी रेलवे स्टेशन के मध्य 20 किलोमीटर की दूरी है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से काफी दूर है। इसलिए आवागमन और नौकरी आदि पर जाने के लिए निजी साधनों का सहारा लेन पड़ता है। इससे जेब खर्च पर काफी भार पड़ता है। जिस प्रकार पिछले हफ्ते मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है, उसी आधार पर केसरी रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन को एक मिनट का ठहराव प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

अभी यह मिली सुविधा
ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल सुबह 7.13 बजे जगाधरी वर्कशॉप, 07.24 बजे मुस्तफाबाद और 07.29 बजे बराड़ा रेलवे स्टेशन पर एक-एक मिनट के लिए रुकेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर शाम को 6.08 बजे बराड़ा, 6.17 बजे मुस्तफाबाद और 6.25 बजे जगाधरी वर्कशॉप होते हुए सहारनपुर की तरफ रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed