फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for running trains that were closed since the Corona period arose again

Ambala News: कोराना काल से बंद ट्रेनों के संचालन की फिर उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for running trains that were closed since the Corona period arose again
अंबाला। कोरोना काल के दौरान बंद की गई ग्रामीण क्षेत्रों की ट्रेनों के पुन: संचालन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। दैनिक यात्री मुकेश, गौतम, मनमीत, पूजा व अर्चना आदि ने सोशल मीडिया के माध्यम से 15 ट्रेनों की सूची मंडल रेल प्रबंधक के साथ साझा की है। इनमें कुुछ ऐसी ट्रेनें हैं जोकि दराजपुर रेलवे स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं, वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरु नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


संचालन की मांग
ट्रेन नंबर 64525 सहारनपुर-अंबाला कैंट पैसेंजर कोरोना काल से बंद पड़ी है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 54541 मेरठ-अंबाला कैंट, 54539 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला कैंट, 54505 दिल्ली-अंबाला कैंट, 54506 अंबाला कैंट-दिल्ली, 54304 कालका-दिल्ली, 54540 अंबाला कैंट-हजरत निजामुद्दीन, 54542 अंबाला कैंट-मेरठ व ट्रेन नंबर 04526 अंबाला कैंट-सहारनपुर का संचालन पुराने समय पर संचालित करने की मांग जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन


ठहराव की मांग
ट्रेन नंबर 64501 सहारनपुर-अंबाला कैंट का दराजपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए इसके अलावा 64511 सहारनपुर-नंगलडैम, 64513 सहारनपुर-नंगलडैम, 64502 सहारनपुर-अंबाला कैंट, 64512 नंगलडैम-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 64504 अंबाला कैंट-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव दराजपुर स्टेशन पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल से बंद अधिकांश ट्रेनों को चला दिया गया है जोकि ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर रोकी जा रही हैं। ऐसे में अगर कोई नया स्टेशन शामिल किया जाएगा तो इससे ट्रेन की समय सारिणी प्रभावित होगी। इस संबंध में जो भी फैसला किया जाता है, वो रेलवे के निर्देश पर ही किया जाता है।
- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed