{"_id":"6a0b9183236292fd7e06eff4","slug":"demand-for-pension-and-ration-card-raised-in-samadhan-camp-ambala-news-c-36-1-amb1002-163389-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समाधान शिविर में पेंशन और राशन कार्ड की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समाधान शिविर में पेंशन और राशन कार्ड की उठाई मांग
Tue, 19 May 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 19 May 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमण्डल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। एसडीएम शिवजीत भारती ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई कर निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें।
शिविर के दौरान नारायणगढ़ की दुर्गा कॉलोनी के करनैल सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की समस्या रखी, गांव नगल घड़ौली के कर्म सिंह ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दी। गांव रामगढ़ के रामकुमार ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने का अनुरोध किया, जबकि गांव नन्हेड़ा की सत्या देवी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी।
बड़ागांव के वलीदीन व गांव डेरा की तारों देवी ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने, गांव मुन्ना माजरा की अनु ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाने तथा गांव छज्जलमाजरा के करनैल सिंह ने परिवार पहचान पत्र में बेटी की जन्मतिथि सही करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
गांव अंधेरी की साक्षी ने परिवार पहचान पत्र में गलत बिजली मीटर दर्ज होने की शिकायत दी। गांव बरोली की चलती देवी और रजनी ने बीपीएल राशन कार्ड कटने की समस्या रखी, जबकि गांव मीरपुर की चन्नों देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने का अनुरोध किया। संवाद