{"_id":"6938912862651432ff0ece33","slug":"demand-for-immediate-arrest-of-asi-accused-of-beating-ambala-news-c-36-1-amb1002-154431-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीटने के आरोपी एएसआई को जल्द गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीटने के आरोपी एएसआई को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महिला वकील के घर में घुसकर पीटने के आरोपी एएसआई हंसराज की छह दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। साथी वकील के साथ हुई इस घटना को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को काम नहीं किया गया था।
वहीं पुलिस को संदेश दिया था कि आरोपी एएसआई की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो आगामी बैठक में रणनीति पर फैसला किया जाएगा। मामला 3 दिसंबर का है और महिला वकील रितु सिंह मान से जुड़ा हुआ है। रितु सिंह मान की शिकायत पर 4 दिसंबर को थाना पंजोखरा साहिब में प्राथमिकी दर्ज की थी।
शिकायत के अनुसार 3 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे आरोपी एएसआई हंसराज सिंह फॉर्च्यूनर कार से शिकायतकर्ता के घर पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जब महिला ने दरवाजा खोला तो वह जबरन उनके घर में घुस आया और गला दबाने की कोशिश की। बचाव में जब महिला चिल्लाई तो आरोपी एएसआई हंसराज ने पिस्तौल तान दी और अपशब्द बोले।