फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand for expansion of Intercity Express, including daily train operations, is set to catch on

Ambala News: ट्रेन में छूटा मोबाइल, आरपीएफ ने ढूंढकर लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for expansion of Intercity Express, including daily train operations, is set to catch on
अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जम्मू से करनाल की यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल ट्रेन में ही छूट गया, जिसे आरपीएफ की टीम ने सुरक्षित बरामद कर उनके हवाले कर दिया। जम्मू निवासी संदीप कुमार गुप्ता गाड़ी संख्या 18310 से करनाल जा रहे थे।
विज्ञापन

सफर के दौरान उन्होंने अपना नीले रंग का रियलमी कंपनी का फोन चार्जिंग पर लगाया था, तभी चंडीगढ़ स्टेशन आने पर उन्हें भ्रम हुआ कि करनाल आ गया है और वे हड़बड़ाहट में अपने सामान के साथ उतर गए। कोच से बाहर निकलने के बाद उन्हें याद आया कि मोबाइल फोन सीट नंबर 21 के पास चार्जिंग पर ही रह गया है, लेकिन इस दौरान ट्रेन चल पड़ी तो उन्होंने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही आरपीएफ सक्रिय हुई और ट्र्रेन के अंबाला पहुंचते ही कोच बी-1 से मोबाइल को बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed