{"_id":"698cd77e5cb87085ac055d3c","slug":"demand-for-cutting-of-farmers-land-and-for-gurudwara-ambala-news-c-36-1-amb1003-158093-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों की जमीन और गुरुद्वारा के लिए कट देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों की जमीन और गुरुद्वारा के लिए कट देने की मांग
विज्ञापन
- पंजोखरा साहिब में एकत्रित होकर रखी मांग, 17 को सौंपेंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब से निकल रहे रिंग रोड में किसानों की जमीन और गुरुद्वारा साहिब के लिए कट देने की मांग के लिए बैठक हुई। इसमें मांग की गई कि किसानों की जमीन के लिए रास्ता और गुरुद्वारा साहिब आने वाली संगत के लिए कट दिया जाए। इसके लिए 17 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए एक संघर्ष कमेटी भी बनाई गई।
बैठक में बरनाला, मंडौर, खतौली, कलरहेड़ी, काकुरू, सद्दोपुर, पंजोखरा साहिब, टुंडली, सांझी पंचायतों ने फैसला लिया कि 17 फरवरी सुबह 10 बजे अंबाला उपायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संघर्ष के लिए एक साझी कमेटी गठित की गई जिसमें एचएसजीपीसी सदस्य रूपिंद्र सिंह, सरपंच सुखविंद्र सिंह बॉबी पंजोखरा साहिब, नरमैल सिंह पंजोखरा साहिब, सरपंच गुरदेव सिंह गरनाला, सरपंच बलकार सिंह टुंडली, गुरध्यान सिंह मंडौर, गुरदीप सिंह सद्दोपुर, रनवीर सिंह बब्बला बरनाला, हरजिंद्र सिंह संगौथा, अमनप्रीत सरपंच, जसबीर सिंह झरमड़ी, जयकिशन, बलजीत सिंह खतौली, भाकियू शहीद भगत सिंह टीम पदाधिकारी मनजीत सिंह गरनाला, डॉ. हरभजन सिंह, प्रवक्ता तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब शामिल किए गए।
मांंगें नहीं मानी तो बंद कराएंगे काम
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि रिंग रोड में किसानों की जमीन के लिए रास्ता नहीं दिया गया है और न ही पानी निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। बिना रास्ते के किसानों को अपनी जमीन में जाने में परेशानी होगी। साथ ही गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के लिए रोड में कट दिया जाए जिससे संगत को आवाजाही में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को सभी ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित करेंगी और 17 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर यह प्रस्ताव सौंपे जाएंगे।