फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   delhi, ayodhya, ambala, bomb,poice, crime

दिल्ली, अयोध्या और अंबाला को बम से उड़ाने की साजिश में 6 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
delhi, ayodhya, ambala, bomb,poice, crime
दिल्ली के साथ ही अयोध्या और अंबाला को बम से उड़ाने की साजिश में छह के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह और आतंकी षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया है। मामले में एयरफोर्स विंग कमांडर राहुल की ओर से शिकायत दी गयी है। इससे पहले धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया था।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि 15, 17, 21, 25 और 29 अगस्त को बम धमाके से पहले दिल्ली फिर अयोध्या इसके बाद अंबाला और बाद में पंजाब को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसमें 15 लोग मिले हुए हैं। हमले का मास्टर माइंड राजेश वैश है। ये जालंधर रामामंडी का रहने वाला है। इसके घर का तो पता नहीं, लेकिन उसका जो मोबाइल नंबर मिला है वह बंद है। आप इसकी मदद से उसके घर तक जा सकते हैं। इसके पास पूरी जानकारी है। यह भी पता है कि बम कहां रखे हैं। पाकिस्तान की तरफ से 25 करोड़ रुपये आए हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन अफसरों के पास भेजे गए इस पत्र के आधार पर अंबाला छावनी पुलिस स्टेशन ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पत्र भेजने वाले ने खुद की पहचान जासूस मोनिका के रूप में बताई है।
विज्ञापन

पत्र भेजने वाले ने राजेश वैश के साथ दूसरे व्यक्ति का शुभम नाम बताया है, यह बिलासपुर का रहने वाला है। इसकी कपड़े की दुकान है। कहा है कि यह सब मिले हुए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि तीन आतंकी आर्मी से रिटायर्ड हैं। पत्र में लिखने वाले ने दावा किया है कि बबलू कुमार और जय आर्मी और मनीष जाट और प्रवीण आर्मी से रिटायर हैं ये लोग मिलकर अपने काम में लग गए हैं। आपसे विनती है कि आप जल्दी पकड़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
121ए और 124ए के तहत किया केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में देशद्रोह और देश के खिलाफ आतंकी षड्यंत्र रचने के मामले में जलाधंर के राजेश वैश, यमुनानगर के बिलासपुर के शुभम, बबलू कुमार, जय, प्रवीण व मनीष जाट के खिलाफ एयरफोर्स के विंग कमांडर राहुल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से राजेश वैश और शुभम इस नाम के दो व्यक्ति वास्तव में हैं इस बात की पुष्टि पुलिस ने कर ली है।
-----------------------------
शुभम से की गई पूछताछ:-
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने यमुनानगर के शुभम से लंबी पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो शुभम यमुनानगर के गवर्नमेंट कालेज का छात्र बताया जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक शुभम को शुक्रवार रात हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
-------------------------
कहीं प्रेम प्रसंग का तो नहीं मामला
एक तरफ आतंकी घटना से जोड़कर पुलिस और खुफिया एजेंसी इस मामले की जांच में जुट गई हैं वहीं दूसरी और इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जिन छह लोगों के नाम लिखे गए हैं उन सभी को साजिश के तहत फंसाने के लिए यह किया गया है। लेकिन इस मामले में अभी पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
------------------------
पुलिस के बड़े अधिकारी भी इसमें संलिप्त, बड़ी मुश्किल से उनके चुंगल से भागी हूं....
पत्र में कहा है कि मैं यह लेटर सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ को भी भेज रही हूं, क्योंकि पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी भी इसमें मिले हुए हैं। इन्होंने मुझे पकड़ लिया था और मैं वहां से भाग आई, मुझे काफी चोट लगी, इसलिए उल्टे हाथ से लिख रही हूं। अपने देश को बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे सकती हूं। प्लीज सर आपसे विनती की आप इन सब को पकड़ लो, नहीं तो बम लगा देंगे, जय हिंद सर जय भारत।

---------------------------------------
हमने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ विंग कमांडर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 121ए और 124ए के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। टीम जगह-जगह छापा मार रही हैं।
विजय, एसएचओ कैंट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed