फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Degree awarded to 653 students at the convocation

दीक्षांत समारोह में 653 छात्र-छात्राओं को दी डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Degree awarded to 653 students at the convocation
छावनी स्थित सनातन धर्म कॉलेज के सभागार में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोम नाथ सचदेवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके कुल 653 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें यूजी के 586 और पीजी के 67 विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोमदेव सचदेवा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत ने विश्व में उन देशों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया जिन्होंने कोरोना से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया। भारत के कई कर्मठ युवा विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियों में सीईओ है। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल करना शिक्षित होना नहीं है। डिग्री एकमात्र क्वालिफिकेशन है। हमें एजुकेशन के सही मतलब को समझने की जरूरत है। जीवन में एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने के साथ इंसानियत बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

----------
पुराने दोस्तों संग मिलकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के यूजी/पीजी उत्तीर्ण कर चुके 653 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई। इनमें। इस दौरान पुराने दोस्तों के साथ डिग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। समारोह के प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि ने कॉलेज में आईआईसी यानि कि इंस्टीट्यूशन इनोवेशन कॉंसिल का उद्घाटन किया। इसके बाद कॉलेज के पुस्तकालय एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के उपप्रधान डॉ. देशबंधु, आरसी शर्मा, संयुत सचिव, कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह, डॉ. नवीन गुलाटी, डॉ. जोगिंद्र रोहिला, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. परमजीत कौर एवं नीलइंद्रजीत कौर संधू डायरेक्टर प्रिंसिपल, दएसडी विद्या स्कूल, डॉ .आशुतोष, डॉ. अल्का शर्मा, डॉ. गिरिधर गोपाल एवं डॉ. सुशील गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुषमा स्वराज सहित गृहमंत्री अनिल विज भी कॉलेज में रहे विद्यार्थी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजिंद्र ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के आदर्श माननीय गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद रतनलाल कटारिया व सुषमा स्वराज का एसडी कॉलेज में बतौर विद्यार्थी विशेष संबंध रहा है। कॉलेज जन संपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका किंतु इस वर्ष दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन संभव हो पाया है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed