फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decision taken to extend the strike of sanitation workers till May 25

Ambala News: सफाई कर्मियों की हड़ताल 25 मई तक बढ़ाने का लिया निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Decision taken to extend the strike of sanitation workers till May 25
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। गत रात्रि यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊराम की अध्यक्षता में हुई आभासी (वर्चुअल) बैठक में आंदोलन को और तेज करते हुए हड़ताल को 25 मई तक बढ़ाने का बड़ा निर्णय लिया गया।
यूनियन के प्रधान बसाऊ राम और महासचिव विनोद कुमार ने बताया कि इस भयंकर गर्मी में प्रदेश सरकार ने 10 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है, जिससे कई कर्मचारी बीमार और बेहोश हो रहे हैं। सरकार के इस अड़ियल रुख के खिलाफ कर्मचारी 21 और 22 मई को प्रत्येक ब्लॉक और जिलों में सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतले दहन करेंगे। इसके बाद, 24-25 मई को समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी के नरवाना स्थित विधानसभा कार्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनवरी से लेकर अब तक मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को कई बार मांग पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन सरकार वार्ता के लिए तैयार नहीं है। हरियाणा सरकार ने न तो 31 दिसंबर का उच्च न्यायालय का आदेश लागू किया, न कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया और न ही घोषित 26,000 न्यूनतम वेतन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 की आबादी पर एक कर्मी की भर्ती वाली फाइल भी ठंडे बस्ते में है। इसके अलावा मृत्यु या 60 साल की सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को कोई आर्थिक सहायता या मुआवजा नहीं मिलता। इस बैठक में सीटू कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, देवीराम, जोगिंदर सिंह, संदीप कुमार, नानक, पूनम, राकेश कुमार, सुनील कुमार और सोहनलाल सहित कई मुख्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed