{"_id":"66130acf28b95fe8b90ea7e7","slug":"deadly-attack-on-sdm-and-his-team-who-went-to-inspect-illegal-mining-case-registered-ambala-news-c-36-1-amb1002-121151-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध खनन का निरीक्षण करने गए एसडीएम और उनकी टीम पर जानलेवा हमला, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध खनन का निरीक्षण करने गए एसडीएम और उनकी टीम पर जानलेवा हमला, केस
विज्ञापन
अंबाला। अवैध खनन का निरीक्षण करने गए नारायणगढ़ एसडीएम यश जालूका और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला 27 मार्च की रात का है। इस संबंध में एसडीएम के सिक्योरिटी गार्ड की ओर से नारायणगढ़ थाने में शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि इनोवा गाड़ी सवारों ने एसडीएम का पीछा किया और दो बार उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारने का प्रयास किया।
शिकायतकर्ता जसबीर सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ एसडीएम यश जालूका, ड्राइवर सुखदेव सिंह, अभिषेक पिलानिया और वह प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर 27 मार्च की रात करीब एक बजे गश्त करते हुए अवैध खनन का जायजा ले रहे थे। तभी एक इनोवा गाड़ी ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जब उन्होंने टोका साहिब गांव के गुरुद्वारे के पास इनोवा गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो खनन माफिया की इनोवा गाड़ी ने तेज रफ्तार में कट करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और फरार हो गया। पीछा किया तो चालक ने गाड़ी को झीड़ीवाला नदी के पास उतार लिया था। वह मौके पर पहुंचे और चालक को बुलाने लगे तो दोबारा से उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान वे बाल-बाल बच गए। इस हमले के पीछे खनन माफिया के हाथ होने का शक जताया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ड्राइवर के पास अधिकारियों की लोकेशन थी, जिसके आधार पर एसडीएम की गाड़ी का आरोपी पीछा कर रहे थे।
इस संबंध में नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह का कहना है कि एसडीएम के सिक्योरिटी गार्ड जसबीर सिंह की शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इनोवा गाड़ी के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।