फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Ambala News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
डेरा सलीमपुर गांव में पति हरिदासकी मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चों को गले लगाकर विलाप कर
बराड़ा। बराड़ा उपमंडल के डेरा सलीमपुर गांव के 35 वर्षीय हरिदास का शव यमुनानगर जिले के फरीदपुर गांव के श्मशान घाट में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। डेरा सलीमपुर निवासी जगन्नाथ ने बताया कि उसका भाई हरिदास मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह घर से बाइक पर निकला व रातभर घर नहीं आया।
विज्ञापन

रविवार सुबह किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि भाई का शव उनके गांव से करीब चार किमी दूर फरीदपुर गांव के श्मशान घाट में पीपल के पेड़ पर फंदे पर लटका है। जगन्नाथ ने कहा कि हरिदास मानसिक रूप से परेशान था, शायद इसी कारण उसने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन

वहीं, हरिदास की पत्नी रवीना ने बताया कि हरिदास ने शनिवार शाम को करीब सात बजे घर फोन कर उससे व बच्चों से बात की थी। कहा था कि वह थोड़ी देर बाद घर आ जाएगा। उसके बाद वह हरिदास को लगातार फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस के जांच अधिकारी जगदीप मोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता से जांच चल रही है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या कोई ओर वजह है।

परिवार में पसरा मातम, दोनों बच्चों संग रोती बिलखती रही पत्नी

बताया जाता है कि मृतक हरिदास की शादी के बाद नौ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। जैसे ही फंदे पर लटके होने की सूचना मिली तो परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया। पत्नी दोनों बच्चों संग रोती बिलखती रही। घटनास्थल पर पहुंचे गांव के ही शीशपाल, सोरन कुमार और मायाराम ने बताया कि फरीदपुर के किसी व्यक्ति ने हरिदास के शव को पेड़ पर लटका देखा था।

डेरा सलीमपुर गांव में पति हरिदासकी मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चों को गले लगाकर विलाप कर

डेरा सलीमपुर गांव में पति हरिदासकी मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चों को गले लगाकर विलाप कर

डेरा सलीमपुर गांव में पति हरिदासकी मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चों को गले लगाकर विलाप कर

डेरा सलीमपुर गांव में पति हरिदासकी मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चों को गले लगाकर विलाप कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed