फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DC gave juice to the children for giving correct answers

Ambala News: सही जवाब देने पर बच्चों को डीसी ने पिलाया जूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
DC gave juice to the children for giving correct answers
साहा। तेपला गांव में शहीद मेजर गुरप्रीत सिंह मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने निरीक्षण किया। यहीं पर स्थित आंगनबाडी में बच्चों से सवाल किए।
विज्ञापन

डीसी ने बच्चों से टेबल, कुर्सी का चित्र दिखाकर पहचान करने, प्लेट में रखी डिश का नाम बताने सहित कई तरह के प्रश्न पूछे। जिस-जिस बच्चे ने प्रश्नों का जवाब सही दिया। उन बच्चों को डीसी ने स्वयं जूस पिलाया और सभी बच्चों की हौंसला अफजाई भी की।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के साथ शब्द कोष का दें ज्ञान
इस दौरान डीसी ने कहा कि जिले के सभी राजकीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के समय सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी की शब्द कोष का ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए 23 नवंबर को अंबाला के सभी राजकीय स्कूलों में नौंवी, 10वीं, 11वीं के विद्यार्थियों का ज्ञान दान दिवस को लेकर सामान्य ज्ञान का एक टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी राजकीय स्कूलों को आगामी एक माह में तंबाकू जोन फ्री क्षेत्र बनाया जाएगा। इस जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रयास करेंगे कि राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर अपटूडेट किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों का रुझान राजकीय स्कूलों की तरफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की टंकी की देखी सफाई

डीसी ने सबसे पहले स्कूल के शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया और प्रधानाचार्या मीना कुमारी से स्कूल की गतिविधियों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट ली। इसके उपरांत उपायुक्त ने स्कूल के शौचालयों, क्लासरूम और अन्य कक्षों का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने कक्षा में विद्यार्थियों से कुछ सवाल-जवाब भी किए। इतना ही नहीं उपायुक्त ने पीने के पानी की व्यवस्था और पानी की टंकी की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।


विद्यार्थियों के किया जाएगा सम्मानित

डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को प्लास्टिक बेस वेस्ट मैटीरियल को एकत्रित करने के बारे में प्रेरित किया जाए। जो विद्यार्थी ज्यादा मात्रा में वेस्ट मैटीरियल एकत्रित करेगा, उस विद्यार्थी को स्कूल, खंड और जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को सम्मान के रूप में डिजिटल वाच दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed