{"_id":"68dc3990fd7605d49d094cc5","slug":"dc-directs-that-potholes-on-roads-must-be-filled-before-the-next-meeting-ambala-news-c-36-1-amb1002-150661-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीसी के निर्देश, अगली बैठक से पहले भरने होंगे सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीसी के निर्देश, अगली बैठक से पहले भरने होंगे सड़कों के गड्ढे
Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में सड़कों के गड्ढे अगली बैठक तक भरवा लिए जाएं।
बारिश के बाद कई सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं जिससे सड़क हादसाें की संख्या बढ़ सकती है। अगली बैठक में डीसी इस संबंध में रिपोर्ट लेंगे। वहीं नगर निकाय से जुड़ी सड़कों के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सर्दी आने से पहले सड़कों को ठीक कराया जा सके। प्रशासन की चिंता सड़क हादसे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार की बैठक में भी सड़क हादसों का आंकड़ा काफी दिखा। 31 अगस्त तक 171 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक दोपहिया वाहन चालक, साइकिल चालक व पैदल चलने वाले लोग हैं।