{"_id":"5783f47c4f1c1b0e7913dba0","slug":"dc-ask-for-report-of-possessions-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और ट्रैफिक के हालातों पर डीसी ने मांगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और ट्रैफिक के हालातों पर डीसी ने मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अतिक्रमण और बेकाबू ट्रैफिक को लेकर डीसी अंबाला ने अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। जिले के तीन एसडीएम, कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सहित अन्य को यह रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिस तरह अतिक्रमण और बेकाबू ट्रैफिक से जनता परेशान है, उससे लगता है कि जल्द ही इससे छुटकारा भी मिल सकता है। इस बारे में अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे बाजारों में अतिक्रमण है और सड़कें सिकुड़ चुकी हैं।
यह हैं हालात
जिलेभर के बाजारों में अवैध अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक के हालात बिगड़े हुए हैं। अस्थायी तौर पर फड़ी लगाने के कारण आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसी को लेकर प्रशासन कार्रवाई करता है, लेकिन पूरी तरह इससे निजात नहीं मिल पाई है। अब इसी को लेकर प्रशासन ने तैयारी की है, ताकि बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक को सुचारू किया जा सके।
इन बाजारों में हालात बदतर
कैंट के राय मार्केट, सदर बाजार, निकलसन रोड, चौड़ा बाजार, कैंट ओवरब्रिज के आसपास का एरिया, बस स्टैंड के आसपास का एरिया, रेलवे रोड, गांधी मार्केट, ईदगाह रोड, कबाड़ी बाजार, हलवाई बाजार, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, सब्जी मंडी, हिल रोड, महेश नगर रोड आदि ऐसे इलाके हैं, जहां पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है और ट्रैफिक बेकाबू है। इसी तरह सिटी के पटेल रोड, जैन बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, स्पाटू रोड, सर्कुलर रोड, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड, कपड़ा मार्केट, शुक्लकुंड रोड, बस स्टैंड मार्केट, राधा-कृष्ण बाजार, बस्ती राम बाजार में भी अतिक्रमण फैला है, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है। इसके अलावा साहा, शहजादपुर, मुलाना, बराड़ा, नारायणगढ़ के बाजारों में भी यही हालात हैं।
विज्ञापन
यह दिए गए निर्देश
- अतिक्रमण से पहले व बाद वाली फोटो लेना सुनिश्चित करें
- एक्ट के मुताबिक संबंधित अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का चालान काटे
- पुलिस विभाग ट्रैफिक व्यवस्था संबंधित किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह में दें
- जहां पर भी अतिक्रमण दिखे, उसे तुरंत ही हटाया जाए
बराड़ा में करवाई मुनादी
उधर, कस्बा बराड़ा के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए नपा ने कमर कस ली है। इसके मुनादी करवाते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। नपा अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को सुबह नपा के आदेश पर कर्मचारी कार्रवाई करेंगे। जहां पर भी अस्थायी अतिक्रमण पाया गया, उसे उठा लिया जाएगा।
वर्जन
जिला के बाजारों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इसी रिपोर्ट के आधार बाजारों में कार्रवाई जाएगी। अधिकारियों व संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- प्रभोजत सिंह, डीसी अंबाला