फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Day temperature reached 28 degrees Celsius

Ambala News: 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा दिन का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Day temperature reached 28 degrees Celsius
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। धूप तेज होने के कारण लोग बाहर बैठ नहीं पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शाम को सर्दी का अहसास होने लगाता है। यही कारण है कि नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और गले में दर्द के मामलों में हल्का इजाफा देखने को मिल रहा है। सिटी के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 90 लोग सर्दी जुकाम से ग्रस्त होकर उपचार लेने पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में 60 मरीज ही रहते हैं। इन मरीजों में गले में दर्द की शिकायत भी देखने को मिल रही है।


दिन के तापमान की स्थिति यह है कि यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मंगलवार को दिन के समय 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस है। रात्रि तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा चल सकती है। इस हवा से रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है। 28 फरवरी को बीच बीच में आंशिक बादलवाई भी रह सकती है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed