{"_id":"68a62f0595219ca2a008ddc8","slug":"dav-school-book-donation-campaign-organized-ambala-news-c-36-1-amb1003-148131-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डीएवी स्कूल पुस्तक दान अभियान का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डीएवी स्कूल पुस्तक दान अभियान का हुआ आयोजन
Thu, 21 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पुस्तक दान अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाना एवं पुस्तकालय को और अधिक समृद्ध बनाना रहा। सभी ने विभिन्न विषयों पर आधारित शैक्षणिक, प्रेरणादायक व रोचक पुस्तकें दान की, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित विज्ञान, सामान्य ज्ञान और बच्चों की कहानियों के पुस्तकें प्रमुख रही। प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी राठी ने स्वयं पांच पुस्तकें के दान करते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती है। यह अभियान न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने वाला रहा बल्कि उन्हें ज्ञान साझा करने के महत्व को भी समझाया।
विज्ञापन