फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daughters are hoisting the flag of ability and capability: Parocha

योग्यता और क्षमता का परचम लहरा रहीं बेटियां : परोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Daughters are hoisting the flag of ability and capability: Parocha
बराड़ा। भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस और हरियाणा वीर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कपिल आंखों का अस्पताल बराड़ा के सहयोग से 29वां आंखों का निशुल्क जांच शिविर कंबास गांव की बीसी चौपाल में आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनिया परोचा और सरपंच पूजा ने किया। शिविर में 152 लोगों ने आंखों की जांच कराई। साथ ही संस्था ने जरूरतमंद लोगों को दवाइयां फ्री वितरित की।
विज्ञापन

सोनिया परोचा ने कहा कि आज बेटियां दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता व क्षमता का परचम लहरा रही हैं। वह किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। हाल ही में चंद्रयान-तीन के सफल प्रक्षेपण में भी देश की बेटियों ने अहम भूमिका अदा की है। सरपंच पूजा ने बताया कि मैं भी एक बेटी हूं और सरपंच के रूप में पूरे गांव का नेतृत्व कर रही हूं। मेरे पास तीन बेटियां हैं। मुझे तीन बेटियों की मां होने पर गर्व है। संस्था के महासचिव मोहन परोचा ने बताया कि किसी भी गरीब व असहाय व्यक्ति की आंखों का ऑपरेशन संस्था की तरफ से फ्री करवाया जाएगा। इस अवसर पर जसबीर सिंह, राजेश पाल, गुरनाम सिंह, यादराम, धर्मपाल, शीशपाल, राजबाला, कमलेश, पूनम, जगबीर, सरोज, रमन रावत, डॉ. वसीम, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed