फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dairy farm will be equipped with facilities, NP officers will show video to the Home Minister

Ambala News: सुविधाओं से सुसज्जित होगा डेयरी फार्म, गृहमंत्री को नप अधिकारी दिखाएंगे वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dairy farm will be equipped with facilities, NP officers will show video to the Home Minister
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। ब्राह्मण माजरा में डेयरी शिफ्टिंग की परियोजना पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद ने डेयरी फार्म में मिलने वाली सुविधाओं के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
इस बारे में विशेषज्ञ की ओर से एक वीडियो भी तैयार किया है। वीडियो में डेयरी फार्म के अंदर मिलने वाली तमाम सुविधाओं को बेहद ही आकर्षक ढंग से दर्शाया है। जल्द ही इस वीडियो को हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दिखाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से म्यूनिसिपल इंजीनियर और कनिष्ठ अभियंताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो वीडियो के आधार पर ब्राह्मण माजरा जाएंगे। इसके बाद सुविधापूर्ण डेयरी फार्म की अनुमानित लागत तैयार करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगभग 21 एकड़ में डेयरी फार्म का निर्माण किया जाना है और प्राथमिक चरण में यहां 70 से अधिक डेयरियों को शिफ्ट किया जाएगा। इसका सर्वे पहले ही करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोबर प्लांट और सीसीटीवी लगेंगे
डेयरी फार्म को आधुनिक बनाया जाएगा। डेयरी फार्म के गोबर का निस्तारण करने के लिए प्लांट लगाया जाएगा ताकि गंदगी न रहे। वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी प्रत्येक जगह लगाए जाएंगे। इसके अलावा पानी, बिजली और शेड की व्यवस्था भी होगी। जबकि डेयरी फार्म के पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए वेटरनरी डाक्टर का प्रबंध भी किया जाएगा। यहां कर्मचारियों के कमरे आदि भी बनाए जाएंगे।
गोशाला बनाने की योजना
डेयरी फार्म के नजदीक ही गौशाला के निर्माण की भी योजना है। जबकि पहले गौशाला का निर्माण नगर परिषद के अधीन उगाड़ा-बाड़ा गांव के पास बनाई जानी थी, लेकिन इस जगह पर बिजली के हाइटेंशन तार निकल रहे हैं, जोकि कि पशुओं के लिए हादसे का सबब बन सकते हैं। इसे देखते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने गोशाला के निर्माण के लिए जगह देखने की जिम्मेदार इमारत निरीक्षक को सौंपी थी।
गंदगी मुक्त होगा छावनी क्षेत्र
ब्राह्मण माजरा में डेयरी शिफ्टिंग की परियोजना के सिरे चढ़ते ही अंबाला छावनी का क्षेत्र गंदगी मुक्त हो जाएगा। जहां पहले गली-मोहल्लों व चौक-चौराहों पर गोबर के ढेर लगे रहते थे, वो गंदगी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी डेयरियां खोल रखी हैं। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का आलम भी रहता है। सबसे बुरे हालात ग्वाल मंडी के हैं। यहां सड़क तक गोबर बिखरा रहता है।
चीफ आर्किटेक्ट ने तैयार किया था नक्शा
डेयरी शिफ्टिंग के लिए हरियाणा के मुख्य आर्किटेक्ट की ओर से तैयार किया था और इसे गृहमंत्री को भी दिखाया गया था। इसके बाद गृहमंत्री ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि डेयरी फार्म में पशु पालकों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इसे लेकर ही वीडियो तैयार की गई है ताकि अलग-अलग सुविधाओं को अच्छी तरह से दिखाया जा सके।

वर्जन
गृहमंत्री के निर्देश पर ब्राह्मण माजरा में डेयरी शिफ्टिंग के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर एक वीडियो तैयार की गई है जोकि जल्द ही गृहमंत्री को दिखाई जाएगी। इसमें सभी प्रकार की सुविधाओं को दर्शाया है। स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed