फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cyclist dies due to collision with dumper

बेटे के साथ घर आ रहे साइकिल सवार पिता को डंपर ने मारी टक्कर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
cyclist dies due to collision with dumper
डाकखाने में रुपये जमा करवाकर बेटे के साथ घर आ रहे साइकिल सवार व्यक्ति को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि वह गांव छोटा बडौला का निवासी है और वह प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

वीरवार को वह अपने पिता गुरनाम सिंह के साथ गांव बडौला के डाकघर में रुपये जमा करवाने के लिए गए थे। डाकघर से काम निपटाने के बाद उसके पिता गुरनाम सिंह साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे और वह अपने पिता के पीछे पैदल जा रहा था। जैसे ही उसके पिता गांव बडौली के पास पहुंचे तभी एक डंपर चालक तेज रफ्तार से आया और उसके पिता को साइड मारी। जिसके कारण उसके पिता सड़क पर गिर गए और उसके बाद डंपर का पिछला पहिया उसके पिता के सिर के ऊपर से गुजर गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से हरदीप सिंह अपने घायल पिता को लेकर अंबाला शहर पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed