फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cyber thugs stole old woman saving of Rs 74.50 lakh

Ambala News: साइबर ठगों ने वृद्धा की जमापूंजी 4.50 लाख रुपये उड़ाई

Wed, 25 Oct 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs stole old woman saving of Rs 74.50 lakh

छावनी में गणेश विहार निवासी 62 वर्षीय वृद्धा के खाते से साइबर ठगों ने 4.5 लाख रुपये निकाल लिए। वृद्धा ने बैंक में जाकर खाते को सीज करने की गुहार लगाई, मगर बैंक ने नहीं सुनी और कस्टमर केयर से बात करने को कह दिया। इससे आराेपियों को फ्रॉड करने का और भी समय मिल गया। पीड़ित ने साइबर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

समीर ने बताया कि उनकी मां राज अरोड़ा के साथ चार सितंबर को ऑनलाइन फ्रॉड हुआ। इसमें साइबर अपराधियों ने उनकी जीवनभर की पूंजी उड़ा दी। अपराधियों ने उन्हें 4.5 लाख रुपये की चपत लगाई है। समीर ने शिकायत में बताया कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद करधान चौकी में भी एक शिकायत दी गई, मगर प्रगति काफी धीमी दिखाई दी। जिस समय बैंक में 50 हजार रुपये का पहला ट्रांजेक्शन हुआ, उसी समय छावनी की एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को पीड़िता ने अपना खाता सीज करने के लिए कहा, मगर खाता सीज नहीं हो सका।
विज्ञापन

बैंक ने कस्टमर केयर पर संपर्क करने के लिए कह दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर समय पर बैंक खाता सीज हो जाता तो अपराधियों को धोखाधड़ी को अंजाम देने का समय ही नहीं मिलता। यहां तक कि फ्रॉड करने वालों को उनकी एफडी को भी तोड़ने का अधिकार मिल गया। ऐसे में पीड़ित ने बैंक में सुरक्षा खामियों की जांच करने और साइबर अपराधियों द्वारा उनकी मां की जीवनभर की कमाई को रिकवर कराने की अपील की है। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed