फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lord Vaman emerged seated on ceremonial swings; chants of devotion echoed through the city.

Ambala News: हिंडोलों में विराजमान होकर निकले वामन भगवान, शहर में गूंजे जयकारे

Tue, 22 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lord Vaman emerged seated on ceremonial swings; chants of devotion echoed through the city.
सिटी के ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलते भगवान वामन के हिंडोले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख धार्मिक आयोजन वामन द्वादशी मेले का सोमवार को आस्था, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन नौरंग राय तालाब और ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान वामन जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान के हिंडोलों को अपने कंधों पर उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
भगवान वामन के नगर भ्रमण के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों, जयकारों और आकर्षक झांकियों के बीच हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ चलते नजर आए। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान वामन, भगवान शिव, श्रीराम दरबार और राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नौरंग राय तालाब से शुरू होकर शोभायात्रा कुमार मोहल्ला, सराफा बाजार, बांस बाजार, पटेल रोड और जगाधरी गेट से होती हुई गुजरी। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थान-स्थान पर जलपान और प्रसाद के लंगर लगाए गए। इस धार्मिक समागम में अंबाला शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
25 वर्षों से लगातार जारी है परंपरा
आयोजकों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नौरंग राय तालाब का यह वामन मेला अंबाला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। पिछले 25 वर्षों से इसका आयोजन निरंतर और भव्य रूप से किया जा रहा है। 21 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले को लेकर अंबाला के मुख्य बाजारों में भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सिटी के ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलते भगवान वामन के हिंडोले। संवाद

सिटी के ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलते भगवान वामन के हिंडोले। संवाद

सिटी के ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलते भगवान वामन के हिंडोले। संवाद

सिटी के ठाकुरद्वारा मंदिर से निकलते भगवान वामन के हिंडोले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed