फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Timings of nine major trains on the Katra-Jammu route changed.

Ambala News: कटरा और जम्मू मार्ग की नौ प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव

Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Timings of nine major trains on the Katra-Jammu route changed.
ट्रेन नंबर 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे प्रशासन ने वैष्णो देवी कटरा, जम्मू तवी और कश्मीर घाटी रूट पर चलने वाली नौ प्रमुख एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नई समय सारणी सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग तिथियों से लागू होगी।
माता वैष्णो देवी कटरा से शुरू होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों जैसे स्वराज एक्सप्रेस और सर्वोदय एक्सप्रेस का कटरा से छूटने का समय सुबह 9:40 बजे यथावत रहेगा, लेकिन उधमपुर, जम्मू तवी, कठुआ और पठानकोट कैंट स्टेशनों पर इनके आगमन और प्रस्थान के समय में 10 से 20 मिनट तक का सुधार किया गया है। ट्रेन 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 25 नवंबर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर सुबह 10:02 बजे, जम्मू तवी सुबह 11:20 बजे, कठुआ दोपहर 12:28 बजे और पठानकोट कैंट दोपहर 01:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

पठानकोट कैंट के आगे के समय में कोई बदलाव नहीं है। इसी प्रकार 12474 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गांधीधाम सर्वोदय एक्सप्रेस 26 नवंबर से उधमपुर में सुबह 10:02, जम्मू तवी 11:20, कठुआ दोपहर 12:28 व पठानकोट कैंट 1:15 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा सर्वोदय एक्सप्रेस 23 नवंबर से उधमपुर में सुबह 10:02 बजे, जम्मू तवी में 11:20, कठुआ दोपहर 12:28 और पठानकोट कैंट में दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस 29 नवंबर से उक्त समय अनुसार बीच स्टेशनों पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोटा, गाजीपुर, प्रयागराज और जोधपुर से आने वाली ट्रेनें
ट्रेन 20985 कोटा-उधमपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 सितंबर से सुबह 10:35 बजे जम्मू पहुंचेगी और उधमपुर स्टेशन पर ट्रेन का आगमन दोपहर 12:30 बजे होगा। इसी प्रकार 14611 गाजीपुर सिटी-कटरा 25 सितंबर से सुबह 10:35 बजे जम्मू तवी और दोपहर 1 बजे कटरा, 22431 सूबेदारगंज-उधमपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर से दोपहर 12:55 बजे उधमपुर, 19803 कोटा-कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर से दोपहर 1:45 बजे कटरा पहुंचेगी। 14803 भगत की कोठी (जोधपुर)-जम्मू तवी एक्सप्रेस 26 सितंबर से जम्मू तवी स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed