फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22,000 children depicted the vision of a developed India by 2047 through rangoli and drawings.

Ambala News: 22 हजार बच्चों ने रंगोली और चित्रों से उकेरा 2047 के विकसित भारत का सपना

Tue, 22 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 22 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
22,000 children depicted the vision of a developed India by 2047 through rangoli and drawings.
अंबाला के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन जिले का कोना-कोना विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता से सरोबार हो उठा। जिले के 948 सरकारी और निजी विद्यालयों के 22,047 विद्यार्थियों ने भाषण, चित्र प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिताओं के जरिए सेवा, संस्कार और विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पर्यावरण-अनुकूल रंगोलियां रहीं। छात्रों ने पारंपरिक रंगों के बजाय प्रकृति के करीब जाकर सूखी-हरी पत्तियों, घास, फूलों, रेत और छोटे पत्थरों का अभिनव प्रयोग किया। इन रंगों से पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई मानव रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी। विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न आकृतियों में खड़े होकर सेवा संकल्प और विकसित भारत-2047 के संदेश को जीवंत रूप दिया। इस गतिविधि ने अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चित्रों में दिखा आत्मनिर्भर भारत
भाषण प्रतियोगिताओं में जहां बच्चों ने राष्ट्र निर्माण पर ओजस्वी विचार रखे, वहीं चित्र प्रदर्शनी में अपने सपनों के भारत को उकेरा। कैनवास पर कहीं स्वच्छ-हरित भारत की झलक दिखी, तो कहीं शिक्षा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता की तस्वीर।

----
राष्ट्र निर्माण की शक्ति हैं विद्यार्थी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने कहा कि यह गतिविधियां केवल स्पर्धा नहीं, बल्कि बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व जगाने का माध्यम हैं। यही बच्चे 2047 के विकसित भारत के निर्माता होंगे। यह व्यापक सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

अंबाला के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली। विभाग

अंबाला के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली। विभाग

अंबाला के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली। विभाग

अंबाला के सरकारी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed