फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cyber crime

गूगल पे के जरिए दी हजारों की पेमेंट, खाते में नहीं पहुंचे तो दुकानदारों ने दी थाने में शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
दुकानों से हजारों रुपये का सामान लेकर गूगल-पे के माध्यम से पेमेंट देेने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पंजलासा चौक स्थित दुकानदार प्रदीप मेहता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 21 फरवरी की सुबह उसकी दुकान से एक व्यक्ति ने 3700 रुपये का सामान लिया था। गूगल-पे के माध्यम से पैसे उसके खाते में डालने की बात कही और वह सामान लेकर चला गया। कुछ देर बाद खाता चैक किया तो उसमें रुपये नहीं आये थे। इसी प्रकार सत्संग भवन स्थित मॉडर्न कनफेक्शनरी, करियाना स्टोर, राणा डेरी नजदीक गुलाटी नर्सिंग होम के दुकानदारों ने भी इसी प्रकार की शिकायत देकर उक्त अज्ञात ठग पर हजारों रुपये का चूना लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed