{"_id":"64f62a66098eb1f8010b6da5","slug":"cwe-winner-the-great-sultan-honored-ambala-news-c-36-1-amb1002-9758-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीडब्ल्यूई विजेता द ग्रेट सुलतान का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीडब्ल्यूई विजेता द ग्रेट सुलतान का सम्मान
विज्ञापन
बराड़ा। गांव नाहरा में समाजसेवी संस्था निस्वार्थ जनसेवा मंच की ओर से सम्मान समारोह मनाया। इसमें द ग्रेट खली के शिष्य और सीडब्ल्यूई विजेता रेसलर सुलतान सिंह को सम्मानित किया।
संस्था के प्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि देश के लिए गर्व की बात है कि द ग्रेट खली के बाद अब सुलतान सिंह विदेशों में भारत का परचम फहरा रहा है। लुधियाना के गांव सोंगोवाल निवासी द ग्रेट सुलतान सिंह ने कई देशों में करीब 11 मैच लड़े और आठ में जीत हासिल की। हाल ही में करनाल में हुई सीडब्ल्यूई प्रतियोगिता में सुलतान सिंह ने बेल्ट जीती।
संस्था के संरक्षक पूर्ण सिंह ने बताया कि सुलतान सिंह को संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस मौके पर गांव की पंचायत और गुरु रविदास मंदिर कमेटी की तरफ से भी रेसलर सुलतान सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुलतान सिंह ने संस्था पदाधिकारियों व अन्य का आभार जताते हुए बताया कि उसका अगला ध्येय डब्ल्यूडब्लूई है, जहां अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और देश के लिए जीत हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के सचिव निर्मल कुमार, उपप्रधान निर्मल सिंह, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सरिता जरोरा, एडवोकेट विजय लांबा, उप कोषाध्यक्ष हरिचंद, रोहित कुमार, भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष कमल बराड़ा, शीशपाल देहरा, नंबरदार सुमेर सिंह,पूर्व पार्षद शमशेर सिंह, दलीप पेंटर, भानू नाफरे, प्रदीप कुमार, सरंपच प्रतिनिधि संजय कुमार, अक्षय कुमार,हरबंस देहरा, रूबल आजाद, पदम कुमार, जय कुमार, इश्मीत चौधरी, मंजू बाला, निकुंज, राजपाल, मीना देवी, कृष्ण कुमार, ओमपाल और बंटी मौजूद थे।