फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CTET: 4098 students appeared for the exam in two phases at eight centres

सीटेट : आठ केंद्रों पर दो चरणों में 4098 ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
CTET: 4098 students appeared for the exam in two phases at eight centres
अंबाला सिटी। छावनी और सिटी के आठ परीक्षा केंद्रों पर सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) कराई। परीक्षा के लिए शहर में तीन और छावनी में पांच परीक्षा केंद्र बनाए। इसका आयोजन दो चरणों में हुआ। सुबह के चरण में पेपर टू कराया गया। इसके तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विषयों से संबंधित परीक्षा रही।
विज्ञापन

यह परीक्षा सुबह 9:30 से 12 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। पेपर टू में 3503 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2891 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 612 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दोपहर में 2 से 4:30 बजे तक पेपर वन की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इस परीक्षा में पहली कक्षा से पांचवीं तक विषय संबंधित प्रश्न पूछे गए। पेपर वन के लिए 1533 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 1207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 326 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों चरणों में कुल 4098 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई कोऑर्डिनेटर एवं आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए शहर में पीकेआर जैन स्कूल, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल, एसए जैन सीनियर माॅडल स्कूल और छावनी में आर्मी पब्लिक स्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, भारतीय पब्लिक स्कूल, डीएवी रीवर साइड और लॉर्ड महावीर स्कूल केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर यह परीक्षा करवाई गई। वहीं, परीक्षा को लेकर सुबह से आवेदक केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। केंद्रों के बाहर रोल नंबर की सूची चस्पा की गई। इसके बाद अभ्यार्थियों को रोल नंबर चेक कर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed