फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CSC operator attacked and looted thousands

Ambala News: सीएससी संचालक पर हमला कर हजारों लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
CSC operator attacked and looted thousands
मुलाना । मुलाना के नहौनी गांव में बाइक सवार बदमाश ने तेजधार हथियार के बल पर एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक बलजिंद्र पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया जाता है कि पीड़ित के पिता भी पंजाब पुलिस से एएसआई रिटायर्ड है। बदमाश ने आते ही पहले तो बाजू पर तेजधार हथियार मारा। फिर बैग छीनकर उसमें से 500-500 के नोट वाले 10 हजार रुपये की राशि निकल ली। बदमाश ने हाथापाई की तो बलजिंद्र ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नानकु नगला गांव निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी नहौनी गांव में सीएचसी सेंटर व एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। पिछले 15 साल से वह दुकान चला रहा है। 13 जुलाई की शाम को एक व्यक्ति दुकान पर आया। वह कहने लगा कि उसके एक लाख रुपये निकल जाएंगे। उसने बताया कि इतनी बड़ी रकम तो कोड स्कैन से ही निकलेगी। वह चले गए। रात को वह 8 बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपी ने तेजधार हथियार से बाजू पर हमला कर दिया। आरोपी बाइक पर सवार था। पीठ पर लगा बैग की जीप तोड़कर 500-500 के नोट करीब 10 हजार रुपये की राशि छीन ली।
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान वह किसी तरह जान बचाकर भागा। आरोपी नगदी लेकर फरार हो गए। आरोप लगाया कि आरोपी ने करीब आधा किलोमीटर तक पीछा किया। होली गांव आकर दोस्तों व रिश्तेदारों को वारदात के बारे में जानकारी दी। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed