फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crowd in Prayagraj trains, waiting in special trains too

Ambala News: प्रयागराज की ट्रेनों में भीड़, विशेष ट्रेनों में भी वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Prayagraj trains, waiting in special trains too
अंबाला। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन से यातायात करना आसान नहीं है। अंबाला से छह ट्रेनें संचालित हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि जाने वाले अधिक हैं और ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बेशुमार भीड़ को देखते हुए शनिवार को पहली ट्रेन का संचालन अंब अंदौरा से किया जा रहा है। यह ट्रेन प्रयागराज के नजदीक फाफामऊ स्टेशन तक जाएगी। मगर आलम यह है कि इस ट्रेन की टिकटें भी वेटिंग में चली गईं हैं। ऐसे में यात्रियों को महाकुंभ में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विशेष ट्रेन के लिए यह किए हैं प्रबंध
ट्रेन के अंब अंदौरा से चलते ही आरपीएफ का सुरक्षा दस्ता तैनात हो जाएगा। ट्रेन जिस भी रास्ते से गुजरगे, वहां भी सुरक्षा के चाक-चौबंद रहेंगे। वहीं अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंचेगी तो यहां भी स्टेशन अधीक्षक, वाणिज्य विभाग के कर्मचारी और आरपीएफ तैनात रहेगी ताकि महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर उद्धोषणा कक्ष में तैनात रहने वाले कर्मचारियों को लगातार सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक पर होगा ट्रेन का ठहराव
ट्रेन नंबर 04528 अंब अंदौरा रात 10.05 बजे रवाना होकर 18 जनवरी को देर रात 1.50 बजे अंबाला कैंट और शाम 6 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन रात 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे अंबाला कैंट और शाम 5.50 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से ट्रेन में सवार हो सकें। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात दो बजे सहारनपुर के रास्ते गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएगी।
संचालन की तिथि व ठहराव
ट्रेन नंबर 04528 का संचालन अंब अंदौरा से 17,20 व 25 जनवरी और 9, 15 व 23 फरवरी को होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04527 फाफामऊ से 18, 21 व 26 जनवरी और 10, 16 व 24 फरवरी को चलेगी। बीच रास्ते ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम,आनंदपुर साहिब, रोपड़, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ व राय बरेली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
यात्री वेटिंग में टिकट लेने को मजबूर
मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सूबेदारगंज सहित प्रयागराज के लिए छह ट्रेनाें का संचालन हो रहा है। मौजूद आरक्षण स्थिति के हिसाब से ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया है। जबकि 18310 जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस में 90, 03310 जम्मूतवी गरीबरथ में 95 वेटिंग की टिकट मिल रही है। वहीं ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस, 20434 जम्मू मेल और 12312 नेताजी एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट बंद कर दी गई है। वहीं अंब अंदौरा से फाफामऊ की तरफ चलने वाली विशेष ट्रेन की सभी आरक्षित सीटें भर गई हैं। इसमें वेटिंग की टिकट ही मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को अब जनरल टिकट के सहारे ट्रेन में सफर करना पड़ेगा।


वर्जन
अंब अंदौरा से फाफामऊ स्पेशल ट्रेन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय कर्मचारियों की तैनाती के भी निर्देश कर दिए हैं ताकि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed